भीरा: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5 का कारवां जारी है, इसी मुहिम में लगातार यूपी पुलिस प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान को गति दिए हुए है

अब न कोई डरे, मिशन शक्ति के साथ चले…..

लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बस्तौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और शिक्षिकाओं को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति सजग बनाना था.

​कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं:

  • आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: बालिकाओं को सुरक्षा हेतु 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस सहायता), और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसे नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया.
  • सुरक्षा बोध: छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जागरूक किया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रह सकें.
  • सरकारी योजनाएं: महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई.

इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष भीरा रोहित दुबे ने किया. टीम में मुख्य रूप से कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव और महिला कांस्टेबल अर्पणा शामिल रहीं, जिन्होंने मौके पर मौजूद बालिकाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें कानून की जानकारी दी।

Leave a Comment