लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला गांव में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल को सीने से सटाकर गोली मार ली. युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

लखीमपुर खीरी. भीरा थाना क्षेत्र के पडरिया तुला में एक युवक ने अपने पिता की राइफल से गोली मार ली. गोली लगने एक युवक की मौत की सूचना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई पड़रिया तुला के सफल व्यापारी सुखदेव खन्ना के पुत्र अमित खन्ना उर्फ मनी उम्र करीब 28 वर्ष ने किसी बात से नाराज़ होकर खुद को गोली मार ली। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनके घर में लाइसेंस से बंदूक रखी थी जिस का नवीनीकरण होना था इसीलिए अमित खन्ना उसे साफ कर रहा था इसी दौरान गलती से गोली चल गई और अमित की मृत्यु हो गई । परिजन आनन फानन में अमित को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल, ओयल ले गए।जहां उसकी मौत हो गयी।
पुलिस का आया बयान, अभी शादी नहीं करना चाहता था अमित
भीरा थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी केअनुसार 2 दिन पहले परिजनों ने अमित की शादी तय की थी जो अगले महीने 7 मार्च को होनी थी जबकि अमित अभी शादी किये जाने से खुश नहीं था वो थोड़ा रुककर शादी करना चाह रहा था। इसी बात को लेकर घर में बातचीत चल रही थी।जिससे नाराज़ होकर अमित ने गुस्से में कमरे में जाकर लाइसेंसी बंदूक से खुद को सीने में गोली मार ली गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि अमित लहुलुहान पड़ा हुआ था परिजन तुरंत अमित को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार अमित खन्ना बहुत ही सभ्य व मिलनसार था इसलिए खबर लगते ही घर के बाहर सैकड़ों लोग पहुंच गए।और अमित के ऐसे कदम उठाने से हतप्रभ दिखाई दिए।
अमित के पिता सुखदेव खन्ना कस्बे के सफल व्यापारी व सफल किसान हैं अमित खन्ना की मौत से घर में मातम पसर गया।उसकी बहन रो रोकर बदहवास होकर कई बार बेहोश हो गई जवान बेटे की मौत से मां का भी रो रोकर बेहाल है





