खीरी, अमेठी, मैनपुरी समेत यूपी के कई जिलों में नए डीएम, नौ आईपीएस को भी चार्ज

  • लखीमपुर खीरी में किसान हिंसा के बाद डीएम को बदलने की चल रही चर्चाएं आखिरकार उनके स्थानांतरण के बाद ही थमीं। गुरुवार देर रात को शासन ने यूपी के कई जिलाधिकारियों को हटाया है, और नौ अपर पुलिस अधीक्षक से प्रोन्नत हुए अधिकारियों को चार्ज दे दिया गया है।

(The यूपीTop Voice) लखनऊ /लखीमपुर। लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी डा. अरविंद चौरसिया को हटाकर उन्हें प्रतीक्षरत रखा गया है, उनकी जगह पर मैनपुरी के 2010 बैच के आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह को भेजा गया है। अविनाश कृष्ण सिंह को विशेष सचिव सिंचाई से जिलाधिकारी मैनपुरी, अरुण कुमार जिलाधिकारी अमेठी से जिला अधिकारी मऊ, शेषमणि पांडे जिलाधिकारी हथकरघा से जिलाधिकारी अमेठी, आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा से जिलाधिकारी ललितपुर, चंद्रभूषण विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से जिलाधिकारी हमीरपुर बनाया गया है। वहीं निशा को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं से उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में तैनाती दी गई है। ऋषिराज को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मैनपुरी से मुख्य विकास अधिकारी बदायूं तैनात किया गया। ईशा प्रिया को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़, प्रभास कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली भेजा गया है।

नौ प्रोन्नत अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक का मिला चार्ज
शासन ने हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक से प्रोन्नत होकर बने नौ अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है।

Leave a Comment