झारखंड में संकट के बीच पूरी सरकार बस में सवार, सीएम समेत मन्त्री विधायक एक साथ हुए रवाना

झारखंड में सरकार पर खतरे को भांपते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन दल ने बस में सवार हो गया है कुछ देर पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ बसों के जरिए सुरक्षित स्थान पर जाते हुए देखे गए हैं

साभार : सोशल मीडिया,

Team Digital (TheUpTopVoice)। झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच शनिवार को सीएम सोरेन ने सीएम हाउस में महागठबंधन के विधायकों की बैठक की, बाद में विधायकों को सीएम हाउस से बसों से ले जाया गया। बस में सवार हेमंत सोरेन ने अपने विधायक और मंत्रियों के साथ सेल्फी जारी की. बसों में कांग्रेस और झामुओ के विधायक सवार हैं। विधायकों की बसों को पुलिस सुरक्षा में दे रही है। विधायकों को खूंटी के लतरातू जाने की सूचना है।। इसके साथ ही सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

माना जा रहा है झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक पद के अयोग्य ठहराने का आदेश शनिवार को निर्वाचन आयोग को भेज सकते हैं।

झारखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर और सीएम हेमंत सोरेन लतराजू रिसॉर्ट पहुंचकर अपने विधायकों के साथ नौका विहार का आनन्द लेने निकल पड़े, झामुमो jmm समेत सभी सोशल मीडिया account पर हंसी ठिठोली करती तस्वीरें घूम रही हैं।

Leave a Comment