गुलरिया चीनी मिल ने 13 जनवरी तक का किया भुगतान, कुल 2 अरब 69 करोड़ का भुगतान कर चुकी मिल,

गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 4 जनवरी से  13 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है.

लखीमपुर खीरी/ गुलरिया। गुलरिया चीनी मिले ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है, चीनी मिल ने 4 जनवरी से 13 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का 38 करोड़ 52 लाख 22 हजार का भुगतान किसानों को बैंक के माध्यम से भेज दिया है

2 अरब 69 करोड़ से अधिक का मिल कर चुकी भुगतान

चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया की गुलरिया चीनी मिलाने अब तक  2 अरब 69 करोड़ 61 लाख 43 हजार रुपए का कुल भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है. मिल प्रशासन ने किसानों से  ताजा गन्ना लाने की अपील की है.

Leave a Comment