दोस्त और उसकी महिला साथी का लिया नाम, बोले वो जान से मारने की धमकी और 5 लाख की कर रहे हैं मांग

लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना इलाके के सुजीत मिश्रा नाम के युवक ने कस्बे के ही अपने परिचित गोल्डी धामी और उसकी महिला मित्र पर जान से मारने की धमकी और 5 लाख की फिरौती मांगने के आरोप लगाकर जहर खाकर जान दे दी, जहर खाने से पहले उसने जिले के कप्तान को फोन कर इस मामले की शिकायत की, और साथ ही जहर खाने की धमकी भी दी. 112 पुलिस जब उसे थाने लेकर पहुंची तो उसने थाने के गेट पर बताया कि उसने जहर खा लिया है.
आनन फानन में उसे बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रस्ते में उसकी मौत हो गई.
अस्पताल में बना वीडियो, पुलिस पर लगाया बड़ा इल्जाम


बिजुआ अस्पताल में भर्ती सुजीत मिश्रा का एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें वो पुलिस पर प्रताड़ित करने और आरोपी का साथ देने का आरोप लगा रहा है,
मीडिया सेल से जारी हुए ऑडियो, पुलिस के मुताबिक उसने पहले ही खा लिया था जहर
पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने की बात मीडियाई आने के बाद पुलिस ने एक ऑडियो जारी किया, जिसमें भीरा इंस्पेक्टर रोहित दुबे सुजीत से बात कर रहे हैं, और उसे थाने आने या खुद पहुंचने की बात कह रहे हैं, लेकिन सुजीत थाना इंचार्ज की कॉल को आरोपी गोल्डी की काल समझता रहा, पुलिस के जारी ऑडियो में कहीं से उसे पुलिस ये नहीं समझा पाई, कि ये आवाज थाना इंचार्ज की है न कि आरोपी की.





