मेरी बेटी की तबीयत खराब है, अस्पताल पैसे भेजने है… परेशानी बताकर लगा गया चूना,

लखीमपुर खीरी। भैया, मेरी बेटी आईसीयू में भर्ती है, मुझे अस्पताल में रकम भेजनी है, मुझसे नगद लेकर यूपीआई पर ट्रांसफर कर दो….अपनी दुःख भरी कहानी सुनाकर एक फ्रॉड ने बिजुआ के एक बैंक बीसी संचालक से 40 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए और फरार हो गया..
भीरा थाना इलाक़े के भानपुर निवासी सुमित वर्मा बिजुआ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बीसी केंद्र लिए हुए हैं। शाम करीब 5:30 बजे सफेद रंग की बाइक से एक युवक आता है. युवक क्रीम कलर की जैकेट पहने और अपने चेहरे को एक लाल रंग की शाल से ढके हुए था। सुमित से उस युवक ने कहा कि मेरे बेटी की तबीयत खराब है 40000 की जरूरत है। पैसा यूपीआई ट्रांसफर कर दो, मैं कैश दे दूं…
सुमित ने उसकी बातों में आकर उसे यूपीआई पर ट्रांसफर कर दिया और उसके बाद उसने कहा कि हमको इसकी फोटो कॉपी निकाल कर दे दो। जैसे ही सुमित फोटो कॉपी करने लगे वह युवक पलक झपकते ही बाइक पर बैठकर फरार हो गया ।सुमित स्थानीय पुलिस चौकी पर गए थे, पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर की घटना है . बिजुआ चौकी से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने भीरा थाना भेजा है. । सुमित ने इस मामले में एक ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया है।






