गोला बिजुआ मार्ग पर एक बाइक सवार की तेज रफ्तार ने बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली, बाइक गिरने से चालक खुद भी गंभीर घायल हुआ है

लखीमपुर खीरी. भीरा थाना क्षेत्र में गोला बिजुआ मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
भीरा इलाके के सेनपुर गांव निवासी लोकराम पुत्र बल्ला उम्र 70 साल गुरुवार शाम को करीब 4 बजे अपनी बेटी को गदियाना चौराहे पर छोड़कर वापस गांव की तरफ आ रहे थे. जैसे भी गांव के करीब पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी, बताते है कि बाइक की रफ्तार तेज थी, जिसकी टक्कर से बुजुर्ग के पैर और सर में गंभीर चोटे आईं, साथ ही बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया.

सूचना पर मौके पर पहुंची बिजुआ चौकी पुलिस ने घायलों को बिजुआ सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक सवार को ओयल ट्रामा सेंटर भेजा गया है
बाइक सवार की पहचान मौलवी गंज निवासी महेश कुमार के रूम में हुई है पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.





