मंगल सिंह ढिल्लो नही रहे, जितेंद्र, ऋषि कपूर के को-एक्टर रहे मंगल सिंह ने आखिरी दिनों में अपनाया था अध्यात्म का रास्ता

पंजाब में जन्मे, लखीमपुर में पले बढ़े और मुंबई को बनाया था कर्मस्थली

File photo – source social media

(टीम डिजिटल theuptopvoice)। फिल्म एक्टर मंगल सिंह ढिल्लो नही रहे, वो 63 साल के थे। 18 जून को पंजाब के फरीदकोट जिले के जटाना गांव में जन्मे मंगल ढिल्लों का पूरा नाम मंगल सिंह ढिल्लों था। उनकी शुरुआती पढ़ाई पंजाब में ही हुई थी, बाद में उनके पिता निघासन जिला लखीमपुर खीरी आकर बस गए थे, निघासन के जिला पंचायत के कॉलेज से इनकी पढ़ाई हुई। बाद में पंजाब चले गए, वही से उच्च शिक्षा हासिल की थी।

पत्नी रितु ढिल्लो के साथ मंगल सिंह ढिल्लो की पुरानी फोटो

मंगल सिंह ढिल्लो ने उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी , उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया था और एक्टिंग में डिप्लोमा भी साल 1980 में लिया था. मंगल ढिल्लों एक एक्टर होने के साथ साथ लेखक और निर्देशक भी थे. उन्होंने दिल्ली और चंडीगढ़ के रंगमंच पर भी काम किया और बाद में टीवी सीरियल और फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई. मंगल ढिल्लों ने अर्चना पूरन सिंह, रेखा, अमिातभ बच्चन, जितेंद्र, ऋषि कपूर, सनी देओल जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. जिनमे खून भरी मांग, जख्मी औरत, दयावान, भ्रष्टाचार, अकेला, विश्वात्मा, अम्बा, अकेला , जिंदगी एक जुआ, दलाल और साहिबान जैसी फिल्मों में काम किया जिसमें से कई फिल्में सुपरहिट हुईं. 

अभिनेता मंगल ढिल्लों एक लंबे समय के साथ कैंसर से जंग लड़ रहे थे और 11 जून 2023 को होने की यह जंग तब समाप्त हुई जब लुधियाना के एक अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और अपनी विरासत को लोगों के लिए छोड़ दिया।

Leave a Comment