स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 36 डॉक्टरों को मिला प्रशिक्षण, सेंसिटाइजेशन से कैसे होगा निपटना क्या है पहचान !

जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय के सभागार मेंआयोजित कार्यशाला में डॉक्टरों का प्रशिक्षण चल रहा है, इस प्रथम बैच के प्रशिक्षण में शामिल 36 डॉक्टरों को बधिरता सेंसिटाइजेशन से निपटने के लिए बताया गया.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत 36 चिकित्सा अधिकारियों के प्रथम बैच का दो दिवसीय सेंन्सीटाइजेशन प्रशिक्षण कार्यकम मंगलवार को सीएमओ ऑफिस सभागार में सम्पन्न हुआ।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक डॉ मनोज शर्मा ईएनटी सर्जन जिला चिकित्सालय द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को बधिरता रोग की पहचान, रोकथाम एवं उपचार हेतु प्रशिक्षित किया। सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को क्षेत्र में जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकमों में सक्रिय योगदान के निर्देश दिये। तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अन्तर्गत समस्त प्रतिभागियों को नोडल अधिकारी जिला एनसीडी सेल डॉ अनिल गुप्ता द्वारा तम्बाकू का उपयोग न करने एवं जनमानस को तम्बाकू मुक्त करने हेतु सपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान इपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ राकेश गुप्ता, एफएलसी विजय वर्मा एवं डाटा इन्ट्री आपरेटर अनुज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Comment