लखीमपुर : दबंगों ने पेट्रोल डालकर दुकानदार को की जिंदा जलाने की कोशिश, बचाने में विधवा मां और भाई भी झुलसी,

भीरा इलाके के इटकुटी गांव में शराब के नशे में दबंगों ने एक महिला दुकानदार से उधार सामान न मिलने पर दुकान पर बैठे बेटे समेत दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, बेटे को आग से घिरा देख कर बचाने में मां और भाई को भी चोट आईं और आग की लपट से हल्के झुलसे हैं,

आग की लपटों में झुलसा रवि गुप्ता

लखीमपुर खीरी जिले में एक दिल को दहलाने वाली वारदात सामने आई है, भीरा इलाके के इटकुटी गांव में शराब के नशे में  सोबरन नाम के व्यक्ति ने दुकान पर रखा पेट्रोल दुकान स्वामी समेत दुकान पर छिड़क दिया और आग लगा दी, जिससे दुकान स्वामी आग की लपटों में घिर गया, मौके पर मौजूद लोगों ने आप बुझाने की कोशिश की, घायल युवक को इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया है,

बिजुआ चौकी क्षेत्र के ग्राम इटकुटी में गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। इटकुटी चौराहे पर स्थित एक परचून की दुकान में उधार सामान न देने से नाराज विपक्षियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे दुकानस्वामी का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

विधवा राजेश्वरी की है दुकान, बेटे बैठे हुए थे सहयोग में

दरअसल इटकुटी निवासी राजेश्वरी की चौराहे पर परचून का खोखा रखा है, गुरुवार शाम को दुकान का सामान रखकर दुकान बंद करने की तैयारी कर रही थी, बताते है इस गांव का ही सोबरन यादव उधार सामान लेने आ गया, राजेश्वरी ने दुकान बंद होने को कहकर सामान देने से मना कर दिया. राजेश्वरी के मुताबिक सोबरन नशे में था, और गाली गलौज करने लगा. इस बीच दुकान पर बैठे बेटे रवि ने सोबरन को नशे में देखकर उसके पैर छूकर वहां से जाने को कहा, इस बात से नाराज सोबरन घर से अपने दो बेटों और 3 जान पहचान के लोगों को लेकर आ गया. मामला बढ़ता देखकर लोगों ने बीच बराव भी किया.

मां को घिरता देखकर रवि ने किया विरोध,

वो स्थान जहां पर आग लगाई

दुकान पर राजेश्वरी बैठती थी, इसलिए उसके दो बेटों ने विवाद खत्म करने के लिए आरोपियों को समझा बुझाकर माफी भी मांगी, लेकिन आरोप है कि उन लोगों ने सामान फेकना शुरू कर दिया. रवि ने जब विरोध किया तो दुकान के बाहर रखा पेट्रोल दुकान पर छिड़का और साथ ही रवि पर भी डाल दिया, और इस बीच आग भी लगा दी, आग में घिरा बेटा देखकर मां भी दौड़ी उसे भी मारा, और भाई के भी कपड़े जल गए,

आग की लपटों में घिरा देखकर लोगों ने किसी तरह रवि को बचाया, 112 पर काल कर अस्पताल भिजवाया.

पुलिस ने सोबरन यादव उसके दो बेटे समेत साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, रवि को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, घटना हाइवे के किनारे होने से आने जाने वाले वाहन सवार लोग भी दहशत में आ गए.

Leave a Comment