48 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी और माल खरीदने वाला गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

पलिया, लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना मेंशामिल दो आरोपियों के साथ चेन खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवाजी दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे मान फार्म जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव पुत्र प्रेमचंद, अमरनाथ गुप्त पुत्र भारत और पवन पुत्र रामरतन के रूप में बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, शिव और पवन ने महिला से चेन छीनी थी, जिसे बाद में उन्होंने अमरनाथ के हाथ बेच दिया था। आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, तीन मोबाइल फोन, ₹590 भारतीय मुद्रा और 10  नेपाली मुद्रा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल  की गई है।
पुलिस के मुताबिक, पलिया कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 288/2026, धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317 BNS की बढ़ोतरी की गई है। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी शिव के खिलाफ हत्या और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आरोपी पवन के खिलाफ भी पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।
पुलिस द्वारा 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किए जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। तीनों आरोपियों को पुलिस कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में उपनिरीक्षक झारिया सिंह के साथ हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल लक्की सिंह और कांस्टेबल कृष्ण मुरारी शामिल रहे।

 

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]