हक और सम्मान की मांग को लेकर NHM संविदा कर्मियों का हुंकार, नियमितीकरण समेत कई मांगों पर प्रदर्शन

[adsforwp id="60"]

NHM संविदा कर्मियों की दोटूक मांग—नियमित करो या हक दो

NHM संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, नियमितीकरण और समान वेतन समेत प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
संघ ने नियमितीकरण के साथ महंगाई भत्ता, EPF, HRA, ग्रेच्युटी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति बहाल करने की मांग उठाई है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला महामंत्री देवेंद्र नाथ पाण्डेय और पलिया से गुलशीद खान ( BAM), पंकज अस्थाना (BPM) , डॉ राम दत्त, अभिषेक शर्मा, नीलकमल शर्मा समेत । संगठन के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।  शासन से NHM संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]