अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएचसी पलिया में गोष्ठी आयोजित, 10 बुजुर्गों को वितरित की गईं छड़ी

[adsforwp id="60"]
Oplus_16908288

पलियाकलां-खीरी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को सीएचसी पलिया में राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। अधीक्षक डॉ. भरत सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बुजुर्गों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान और नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी दी गई।

चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की नियमित जांच कराने के साथ घर में बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त रोशनी, रेलिंग और साफ-सुथरा वातावरण रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में 10 बुजुर्गों को सहारे के लिए छड़ियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में डॉ. भरत सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सुभाष राणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, काउंसलर अंकित दीक्षित, अभिषेक शुक्ला, शाबान अली, डॉ. सुष्मिता मिश्रा, डॉ. अब्दुल नसीम खान, वार्ड ब्वाय सन्नी सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]