
पितृ विसर्जन के अवकाश पर कई जगह पर असमंजस बना हुआ है, वहीं कई जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कल का अवकाश घोषित कर दिया है। कई जगह अभी भी आदेश का इंतजार है।
कहीं कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, तो कहीं सिर्फ बेसिक या माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टी; जिलेवार जानिए कहां क्या है आदेश,
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, अलग-अलग जिलों में छुट्टी का दायरा अलग है। कहीं कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे, तो कहीं केवल बेसिक शिक्षा विभाग या माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, कई जिलों में छुट्टी को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है और आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
इन जिलों में घोषित हुआ अवकाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्न जिलों में 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने की सूचना है।
1. हमीरपुर: पितृ विसर्जन पर अवकाश घोषित।
2. श्रावस्ती: अवकाश घोषित।
3. शाहजहांपुर: अवकाश घोषित।
4. महराजगंज: अवकाश घोषित।
5. मथुरा: अवकाश घोषित।
6. महोबा: अवकाश घोषित।
7. पीलीभीत: अवकाश घोषित।
8. प्रयागराज: कक्षा 1 से 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे।
9. बहराइच: अवकाश घोषित।
10. हाथरस: अवकाश घोषित।
11. प्रतापगढ़: कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
12. रायबरेली: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे।
इन जिलों में भी छुट्टी को लेकर जारी हुई जानकारी
13. अमेठी: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। माध्यमिक कॉलेजों में यह अवकाश लागू नहीं होगा।
14. सुल्तानपुर: बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे।
15. कौशांबी: जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे।
16. सम्भल: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे।
17. संतकबीरनगर: पितृ विसर्जन के अवसर पर शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
कई जिलों में अभी भी आदेश का इंतजार है




