दिल्ली में खुलेंगे सभी स्कूल, अब छठ पूजा होगी मगर एहतियात के साथ

चिंता की बात नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी- सिसौदिया ने कहा, काबू में है कोरोना,

उप मुख्यमंत्री दिल्ली मनीष सिंह सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली में अब कोरोना काबू में है, लेकिन सावधानी अब भी जरूरी है। ऐसे में स्कूलों को 1 नवबंर से खोला जाएगा, लेकिन कुछ शर्तें लागू रहेंगी। वहीं छठ पूजा को सार्वाजनिक रूप से भी मनाया जाएगा।

टीम- (The Up Top Voice) – दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में राजधानी में एक नवंबर से सभी कक्षाओं के स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसी के साथ इस बैठक में दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति भी दे दी गई है। इस फैसलों की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल खोलने जाएंगे लेकिन किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा 50% की उपस्थिति हो. उन्होंने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके से संचालित हों, जिसका अर्थ है कि ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी.

दिल्ली में स्कूल के बारे में कुछ गाइड लाइन जारी की गई हैँ।

इसी के साथ. सभी स्कूल प्राइवेट व सरकारी खोले जा सकेेंगे। दिल्ली में . 1 नवंबर से सभी स्कूल खोलने की इजाजत मिली है, लेकिन किसी भी अभिभावक को बच्चों को भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। वहीं स्कूलों में 50 फीसदी से ज्यादा क्षमता से छात्रों को नही बुलाया जाए। टीकाकरण के बारे में कहा है कि स्कूल के स्टाफ को सौ फीसदी टीका लगा हो, नहीं लगा हो तो तुरंत लगवाएं। साथ ही ऑनलाइन क्लास भी चलेगी और स्कूल भी खुलेंगे।

Leave a Comment