देश में लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरु
पूरे देश में लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरु हो गया है। देश भर में मनाया जाने वाले इस त्यौहार को लेकर कई रोज पहले से तैयारियां चल रहीं हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, मुम्बई समेत कई प्रदेशों में छठ मनाने के लिए लोग घाटों पर उमड़ते है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय-खाय से हो गई।
- कैसे मनाया जाता हैँ पर्व
छठ पूजा महापर्व पर संतान सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना की जाती है। प्रत्येक साल आस्था और श्रद्धा के साथ छठ मनाया जाता है जो भगवान सूर्य और षष्ठी मैया की आराधना का दिन है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व या छठ पूजा की जाती है। इसे दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है। छठ पूजा में भगवान सूर्य और छठ मैया का पूजन तथा उन्हें अर्घ्य देने की परंपरा है। हमारे देश में सूर्य उपासना के लिए छठ पूजा के त्योहार को सर्वाधिक पवित्र माना गया है। इस पर्व को वैदिक काल से ही मनाया जा रहा है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ का महापर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। अब इस पर्व की रौनक देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलती है। यह पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। छठ के दौरान महिलाएं लगभग 36 घंटे का व्रत रखती हैं। छठ के दौरान छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है।
- छठी मईया को सूर्य भगवान की मानस बहन माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में ब्रह्मा जी की मानस पुत्री षष्ठी मैया को कहा गया है। शास्त्रों में छठ मैया को माता कात्यायनी का स्वरूप माना गया है, जिनका पूजन नवरात्रि में षष्ठी तिथि पर किया जाता है। बिहार-झारखंड की स्थानीय भाषा में षष्ठी देवी को ही छठ मैया कहा गया है। छठ महाव्रत आज नहाय-खाय से शुरू हो रहा है और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा होगी, और छठ मईया का व्रत पूरा होगा।
- पहले दिन से आखिरी दिन कब क्या होगा- देखें पूरा विवरण
छठ पूजा 2021
8 नवंबर 2021,सोमवार- (नहाय-खाय)
9 नवंबर 2021, मंगलवार-(खरना)
10 नवंबर 2021,बुधवार- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
11 नवंबर 2021, शुक्रवार – ( उगते सूर्य को अर्घ्य)






