(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल – चंडीगड़ : कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में कोरोना के नए मामले हर दिन दोगुने तक मिलने लगे हैं। ठंड भी जोर पकड़ने लगा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

अब हरियाणा (haryana) में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12 जनवरी तक सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद करने का फैसला किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज (सरकारी या प्राइवेट) छात्रों के लिए 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। कर्मचारी रोजाना कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और ऑनलाइन क्लासेस रेगुलर चलेंगी।
पहले कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए हरियाणा राज्य सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद और तीन अन्य जिलों में सख्त पाबंदी लगाई गई है। यहां सिनेमा हॉल, खेल परिसर, स्विमिंग पूल और सभी मनोरंजन पार्क बंद कर दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे। सरकार ने राज्य के जिलों को दो समूह में बांटकर पाबंदियां लगाई हैं। ये सख्ती 12 जनवरी 2022 तक जारी रहेगी। कोरोना के डेली पॉजिटिव रेट के अनुसार सरकार ने जिलों के दो ग्रुप बनाए हैं। ग्रुप ए में सबसे अधिक प्रभावित पांच जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपथ) को रखा गया है। बाकी के जिलों को नॉन ग्रुप ए में रखा है





