खटीमा से सीएम धामी लड़ेंगे चुनाव, 70 में से 59 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

  • उत्तराखंड की 70 सीटों में 59 सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से ही फिर से मैदान में उतरेंगे, साथ ही पार्टी ने अपने 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे है. वहीं बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, तो विवादों में घिरे रहने वाले विधायक चैंपियन का टिकट न देकर उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है.

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल उत्तराखंड। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान है। नतीजे आने की तारिख 10 मार्च को तय हुई है। ऐसे में भाजपा ने उत्तराखंड में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए 59 सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

मौजूदा 10 विधायकों को पार्टी ने नही दिया टिकट

भाजपा ने 10 विधायकों का टिकट काट दिया है। कर्णप्रयाग, थराली, यमकेश्वर के विधायकों का टिकट कटा है। कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, थराली से गोपाल राम टम्टा और यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पहली सूची में दस फीसदी से अधिक महिलाओं को टिकट दिया गया है, यानि कि कुल 6 महिलाओं को टिकट दिया गया है। महिला उम्मीदवारों में नैनीताल से सरिता आर्य, सोमेश्वर रेखा आर्य, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, यमकेश्वर से रेणु बिष्ट, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, देहरादून कैंट से सविता कपूर का नाम शामिल है।

जुबिन नौटियाल के बिजनेस मैन पिता भी लडेंगे चुनाव

Leave a Comment