चुनाव आयोग की बड़ी कार्यवाही, कानपुर, बरेली और फिरोजाबाद के डीएम और कप्तान के अलावा कौंशाबी के भी कप्तान को हटाया है,

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में कानपुर, बरेली के डीएम वहीं फिरोजाबाद के डीएम और कप्तान दोनो को हटाया है, साथ ही कौशाम्बी के भी कप्तान को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, उनकी जगह पर दूसरों की नियुक्ति भी कर दी है.
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि फिरोजाबाद में अब जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम सूर्यपाल गंगवार, बरेली में जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम शिवाकांत द्विवेदी और कानपुर नगर में जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम नेहा शर्मा को डीएम बनाया गया है.
कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा और फिरोजाबाद में आशीष त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। फिरोजाबाद से हटाए गए एसपी अशोक कुमार और कौशांबी के एसपी राधेश्याम को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।





