आगरा से रैली कर मायावती ने किया चुनावी शंखनाद, कहा अपने दम पर सरकार बनाएंगे

  • बहुजन समाज पार्टी की पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी शंखनाद का आगाज कर दिया, उन्होंने आगरा में पहली कर मायावती ने दावा किया के चुनाव बाद बसपा अपने दम पर सरकार बनाएगी.
आगरा में बसपा रैली

आगरा/लख़नऊ (theuptopvoice) Team Digital। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश चुनाव में अपनी रैली का आगाज कर दिया है बुधवार को आगरा शहर में उन्होंने रैली की रैली में मायावती ने कहा कि सपा राज में गुंडाराज था भाजपा में किसान नौजवान सब परेशान हैं, अब लोगों की आस बहुजन समाज पार्टी से है वह अपने दम पर सरकार बनाएंगे.

“जो लोग कह रहे थे कि “बहन जी कहां हैं” उन्हें मैं बता दूं कि हम अपनी तैयारी में लगे थे और अब तैयारी पूरी हो गई है, अब देखिए BSP क्या करती है- बहन मायावती जी ,बसपा सुप्रीमो”

बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मण समुदाय को रिझाते हुए कहा कि इस सरकार में कथित तौर पर ब्राहमण के साथ भेदभाव हो रहा है, उन्होंने पूर्व में हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में किये गए वादों को सरकार बनने पर पूरा करने को कहा.

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में अल्पसंख्यक, दलित, नौजवान और किसान पर अत्याचार हुआ है. साम्प्रदायिक तनाव बढा है, ऐसे में बसपा ही इस तनाव को खत्म कर एकता का माहौल बनाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में मीडिया से फैलाया गया कि बसपा खत्म हो गयी है और वो इस बार लड़ाई में नही है, ये सब सोचीं समझी साजिश है.

मायावती ने साफ कहा कि अब बसपा पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है. आगामी समय में लगातार रैली होंगी. यूपी के लोग उनके शासनकाल को याद कर आज भी दूसरों के सामने मिसाल देते हैं, ऐसे में बसपा उनके विश्वास को कमजोर नहीं होने देगी.

Leave a Comment