AIMIM चीफ सांसद असादुद्दीन ओवैसी पर यूपी चुनाव के दौरान जानलेवा हमला

  • मेरठ के पिलखुआ विधानसभा से चुनाव प्रचार कर वापस दिल्ली जा रहे थे, सांसद ओवैसी डासना की छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी कार पर फायर किए गए यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी

(THE_UPTOP_VOICE) लख़नऊ/नई दिल्ली। यूपी में गर्मी निकालने और चरबी उतारने के बयान के बीच सीधे गोलियों की बौछार भी होने लगी है. आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ है।  असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट और सोशल मीडिया फेसबुक पर बताया कि ‘मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकला।’

इस ट्वीट से जानकरी देकर बताया

AIMIM चीफ असादुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमले के बाद हापुड़ पुलिस सक्रिय हुई, उसने हमलावरों में से सबसे पहले एक को हिरासत में लिया, समाचार एजेंसी ANI के हवाले से बताया गया कि ओवैसी ने इस हमले में चुनाव आयोग से मांग की है कि निष्पक्ष जांच हो।

Leave a Comment