फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद मौर्या ने लगाया अपने काफिले पर हमले का आरोप, सपा भाजपा दोनों ने किया रोड जाम

कुशीनगर में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के बाद सियासत तेज हो गयी है, सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या खुलकर भाजपा के खिलाफ बोलने लगीं, उन्होंने अपने पिता पर हमले को भाजपा को निशाने पर लिया. वहीं दोनो पक्ष की तरफ से धरना और रोडजाम किया गया.

(The_UpTop_Voice) डिजीटल टीम कुशीनगर/लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में पहुंचते-पहुंचते अब कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और हमले की घटना भी शुरू हो गई हैं. मामला कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से जुड़ा हुआ है यहां पर 3 मार्च को चुनाव होना है, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या के निकल रहे रोड शो के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई. पूर्व मंत्री और सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियों पर जानबूझकर हमला किया गया, उनके ड्राइवर को और कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया है, पिता पर हमले की खबर सुनकर स्वामी प्रसाद मौर्या की पुत्री भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य अब खुलकर पिता के पक्ष में आ गई हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद पार्टी होने का दम भर्ती है और जबकि उनके पिता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है फाजिलनगर की जनता अब पूरी तरीके से स्वामी प्रसाद मौर्या का साथ दे.

मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे की घटना बताई जा रही है, स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया कि वह चाफ रायपट्टी तय रुट पर अपना रोड शो निकाल रहे थे, तभी दूसरी तरफ से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थक वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल गई। तभी दोनों पार्टियों के समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें जमकर ईंट-पत्थर चले, कई लोग घायल हो गए। घायलों को दुदही सीएचसी भेजा गया। इस घटना से नाराज सपा कार्यकर्ता गोड़रिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में अधिकारियों ने जाम खुलवाया.

कहा कि सपा प्रत्याशी का जैसा रूप सब जानते हैं, ये वही का दिखावा है,

उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर कसया-सेवरही मार्ग जाम कर दिया। उनका नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाया कि सपा कार्यकर्ताओं के बारे में जो ख्याति है, आज का उनका कृत्य भी उसी के अनुरूप है।

Leave a Comment