बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के कारण खाली होने वाली आसनसोल की सीट के आलावा पश्चिम बंगाल की दो,महाराष्ट्र,बिहार और छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट पर 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। 12 अप्रैल को लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो विधान सभा सीटों के इलवा और महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट पर उप चुनाव होना है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए भी मतदान कराए जाएंगे। यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। इस चुनाव के नतीजे 16 अप्रैल को सामने आए जाएंगे।
बता दें कि पिछले साल बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था। सांसद के रूप में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सुप्रियो ने कहा था कि वह बड़े भारी हृदय से भाजपा को अलविदा कह रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा के साथ की। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया। टीएमसी में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि उन्हें राजनीति में बड़ा अवसर मिला, लेकिन अब वह टीएमसी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में वह आसनसोल सीट पर सांसद के रूप में बने नहीं रह सकते। अब उन्हीं की उस खाली हो चुकी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।
इस उप चुनाव मे पश्चिम बंगाल बैलीगंज विधानसभा सीट के इलवा छ्त्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट एवं महाराष्ट्र की कोल्हापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उप चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 17 मार्च 2022 है। नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2022 है जबकि मतदान की तारीख12 अप्रैल 2022 फिक्स है। मतगणना 16 अप्रैल होना है। इसी दिन यानि 16 अप्रैल को इस चुनाव के नतीजे सामने आए जाएंगे





