गुरुवार की सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की छत से छलांग लगाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसे बचाने के लिए CISF ने काफी प्रयास किया था. छत से छलांग लगा रही युवती को कुछ जवान समझाने में लगे रहे, बाकी जवान नीचे कम्बल और चादर तान कर खड़े रहे थे. उसे चादर पर रोक लिया गया था, लेकिन इस दौरान उसके गम्भीर चोटें आईं थीं।

टीम डिजिटल. नई दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की 40 फिट ऊंची छत से गुरुवार को छलांग लगाने वाली युवती की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. वो कल सुसाइड करने के लिए मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़ गई थी। हालाँकि उसे बचाने की CISF के जवानों ने काफी प्रयास भी किया था।
युवती का नाम दिया बताया जा रहा है, वो पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली थी। जो जानकारी मिल रही है उससे पता चला कि दिया कि हाल ही में जॉब चली गयी थी, हालांकि अभी कोई पुलिस को सुसाइड नोट नही मिला है.

युवती को सीआईएसएफ के जवान स्टेशन की छत पर समझाने का प्रयास करते रहे, दूसरी तरफ सीआईएसएफ की क्विक रेस्पॉन्स टीम चादर और कम्बल पकड़ कर नीचे खड़ी रही.





