शहर लखीमपुर में चैन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार जारी हैं, शुक्रवार को एक बार फिर से काशीनगर मोहल्ले में दिन दहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना हुई, बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, इससे पहले 8 अप्रैल को भी घटना हुई थी.

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice).। कोतवाली सदर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलन्द हैं कि अब दिन दहाड़े चैन छीनने जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं, शुक्रवार को दिन में करीब 3 बजे एक महिला से बाइक सवार गमछा बांधे बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीनगर में आज 15 अप्रैल को एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए, और सड़क पर महिला के साथ पैदल जा रही युवती के साथ दिनदहाड़े बीच राह में गले से स्नैचिंग की घटना को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया. जहां शहर के पॉश इलाके काशी नगर में डॉ पालीवाल के घर के पास बाइक पर सवार दो बदमाश युवती के गले से चेन खींच कर भाग निकले । चैन स्नैचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।
- 8 अप्रैल की चैन स्नैचिंग घटना का नही हुआ खुलासा,
दरअसल 8 अप्रैल 22 को ही कोतवाली क्षेत्र के इसी मोहल्ला काशीनगर में बाइक सवार लुटेरे एक महिला की गले की चैन छीनकर फरार हो गए थे , इमली चौराहा निवासी रंजना अवस्थी नाम की महिला अपने भाई के साथ अपने माएके पैदल जा रही थी, उसी दौरान शहर के काशीनगर में श्याम नाथ मंदिर मोड़ के पास बाइक पर सवार दो उचक्कों ने रंजना अवस्थी के गले पर झपट्टा मार दिया और करीब तीन तोले की चेन लूटकर भाग निकले थे। इसी तरह से इस घटना को भी आज अंजाम दिया गया है।





