बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी है. नकुल दुबे बसपा शासन काल मे कैबिनेट मंत्री रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में सीतापुर सीट से चुनाव भी लड़ाया था. लेकिन उन्हें हर का सामना देखना पड़ा था.

लखनऊ (The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल। बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

नकुल दुबे बसपा में बड़े कद्दावर नेता माने जाते थे, और 2007 से 2012 तक वो बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से खुद ही जानकारी दी है. मायावती ने लिखा है कि ‘पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी में अनुशासनहीनता करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण निष्कासित कर दिया गया है।’





