लखीमपुर: एक माननीय की स्कोर्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, पुलिस ने बताई किसकी है गाड़ी

लखीमपुर खीरी के एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीलीभीत बस्ती मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। जिस वाहन से दुर्घटना हुई वो भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा की है, ड्राइवर और स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है

लखीमपुर खीरी (The_UpTop_Voice) । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सदर विधायक की स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर रामापुर चौराहे पर हुई । जिले के एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने टक्कर मारने वाले वाहन की शिनाख्त करते हुए बताया कि स्कॉर्पियो लखीमपुर सदर विधायक की है जिसके ड्राइवर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

घटना 17 अप्रैल रात करीब 9 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर में हुई। बहराइच- पीलीभीत बस्ती रोड पर काले कलर की स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया था, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों में एक युवक का नाम रवि और दूसरे युवक का नाम अमित है, दोनों युवक मौसेरे भाई थे, और खीरी थाना क्षेत्र के कीरतपुर के निवासी थे। अमित और रवि एक शादी समारोह में जा रहे थे, उसी दौरान काले कलर की स्कॉर्पियो कार ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई वहीं, घटना के 1 घंटे के भीतर पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।

सदर विधायक की गाड़ी से हुई थी टक्कर, चालक और वाहन पुलिस के कब्जे में : अपर पुलिस अधीक्षक

अरुण कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक

जिले के एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि “पीलीभीत बस्ती मार्ग पर बाइक और स्कोर्पियो वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। जिस वाहन से टक्कर हुई है वो सदर विधायक का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने चालक सहित कब्जे में लिया है। अभी तहरीर नही मिली है, उसी आधार पर कार्यवाही होगी”

Leave a Comment