किसान पक्ष की ओर से सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीते सप्ताह तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा और मोनू की जमानत रद्द करते हुए 1 सप्ताह के भीतर कोर्ट में सरेंडर करने को कहा था, आशीष मिश्रा मोनू ने तय समय से 1 दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया और उन्हें कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया.

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुए कांड में किसान पक्ष की तरफ से मुख्य आरोपी बनाए गए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा और मोनू अभी तक जमानत पर थे, पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने किसान पक्ष की अपील पर आशीष मिश्र मोनू की जमानत रद्द कर दी थी, और ने 1 सप्ताह के भीतर लखीमपुर कोर्ट में सरेंडर करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय सीमा सोमवार को खत्म हो रही थी, लेकिन रविवार को ही आशीष मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया.





