
ओयल में बने मातृ शिशु चिकित्सालय (MCH) 200 बेड क्षमता का उद्घघाटन खीरी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किया।इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर जी, सीएमएस डॉ. ऐ. सी. श्रीवास्तव मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice)। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 200 शैय्या चिकित्सालय ओयल में मंगलवार से ओपीडी की शुरुआत की जा रही हैं।

सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल डॉ. जीएस बाजपेई द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में जिले का भ्रमण किया गया था। इस दौरान ओयल मोतीपुर स्थित 200 शैय्या चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, इन्हीं निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला चिकित्सालय का मेडिकल कॉलेज में
उच्चीकरण होने के साथ ही जिला चिकित्सालय में मिलने वाली समस्त सेवाओं के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी। अभी स्किन, ईएनटी और मनोचिकित्सक द्वारा ओपीडी की शुरुआत की जा रही है। इसके बाद शासन की मंशा के अनुरूप अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ समस्त स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस के लिए शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एक संपूर्ण खाका तैयार कर लिया गया है।





