यूपी सरकार का अहम निर्णय: कैबिनेट मंत्रियों को दी मंडल की जिम्मेदारी, जिलेवार बनाए रिपोर्ट

सुरेश खन्ना को लखनऊ मंडल की दी जिम्मेदारी

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी कैबिनेट मंत्री को मंडल की जिम्मेदारी दी है। कैबिनेट मंत्री के साथ उनके राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को भी तैनात गया है।

फ़ाइल फ़ोटो –

लखनऊ/ टीम डिजिटल (THE_Up_Top_Voice)। मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए जिसमें सरकार को आम आदमी और जनता के द्वार तक पहुंचाने की वादे पर कार्य करने की शुरुआत की गई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी है, साथ ही उनके राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कि जिलेवार जाकर रिपोर्ट तैयार करेंगे 15 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे,

हफ्ते में 3 दिन जिले का दौरा करेंगे प्रभारी मंत्री

कैबिनेट मंत्री अब शुक्रवार शनिवार और रविवार को अपने मंडल के जिलों का दौरा करेंगे और नोडल प्रभारी भी जिले में दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को जनता के बीच पहुंचाने के लिए खाका तैयार करेंगे, साथ ही जिले से मिलने वाले फीडबैक को मुख्यमंत्री पटल तक पहुंचाएंगे।

लख़नऊ मंडल की जिम्मेदारी सुरेश खन्ना को सौंपी गई है। केशव प्रसाद मौर्य को आगरा, ब्रजेश पाठक को वारणसी, सूर्य प्रताप शाही को मेरठ,स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद,बेबीरानी मौर्य को झांसी, धर्मपाल सिंह को गोरखपुर,नंदगोपाल गुप्ता नंदी को बरेली, भूपेंद्र चौधरी को मिर्जापुर, अनिल राजभर को प्रयागराज, जितिन प्रसाद को कानपुर, अरविंद शर्मा को अयोध्या, योगेश उपाध्याय को सहारनपुर, संजय निषाद को आजमगढ़, आशीष पटेल को बस्ती, जयवीर सिंह को चित्रकूट, सुरेश खन्ना को लखनऊ, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और राकेश सचान को देवीपाटन मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Comment