- भीरा थाना इलाके के रामनगर कला का मामला,
- बीते माह इसी ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हो चुकी है फायरिंग
अपनी जान को खतरा बताया रहे ये यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ ब्लॉक के प्रधान महेश सिंह हैं। भीरा थाना इलाके के इनकी ग्राम पंचायत रामनगर कलां की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर दबंगों का कब्जा है। हालांकि इस कब्जे के पीछे हमेशा मौजूदा ग्राम प्रधान और राजनैतिक हस्तियों के हाथ होने की चर्चा रहती है।मंगलवार को इनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमे इन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए दबंगो के नाम ले रहे हैं। साथ ही एक मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर भी पुलिस को सौंपी है।






