लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल को एक सरकारी स्कूल से अज्ञात चोर बर्तन, अनाज, कुर्सी समेत तमाम सामान ले गए थे, पुलिस ने 11 वें दिन चोरी का खुलासा किया है.

लखीमपुर खीरी / भीरा (The_Up_Top_Voice)। बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल हर्रैयामें 17 अप्रैल 2020 की रात को चोरी की घटना हुई थी, इस मामले में स्कूल इंचार्ज ने भीरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था मामले में पुलिस ने 11 वें दिन घटना का खुलासा कर दिया है।
भीरा कोतवाली इंचार्ज सियाराम वर्मा ने बताया की प्राथमिक स्कूल हर्रैया की चोरी की घटना में पास ही के गांव मुड़ा बुजुर्ग गांव के दो युवक और एक किशोर शामिल था। चोरी की घटना के बाद खुलासे में लगी टीम ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूल से चोरी की गई 4 कुर्सियों को बरामद किया है साथी युवक के पास गांजा भी मिला है। पुलिस ने अभियुक्त प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार उर्फ पंडा और एक किशोर शामिल था। पुलिस ने प्रदीप के पास से 500 ग्राम गांजा समेत चोरी की कुर्सी और अन्य के पास से कुर्सी बरामद की हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक परितोष पांडे, प्रदीप कुमार, का. अमित कुमार, घनश्याम और राहुल कुमार शामिल रहे।





