Lakhimpur: ऑपरेशन के नाम पर मरीज की किडनी निकालने का आरोप, मरीज की हुई मौत, हंगामा

लखीमपुर खीरी में एक प्राइवेट अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे मरीज का पहले किडनी में पथरी बताकर ऑपरेशन कर दिया, इस बीच मरीज की हालत बिगड़ गई, तो रेफर कर दिया, लखनऊ में इलाज के दौरान 2 दिन में मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद घर वालों को पता चला की ऑपरेशन के नाम पर किडनी चोरी कर ली गई।

फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice)। लखीमपुर कोतवाली इलाके के दाऊदपुर निवासी सरोज कुमार के मुताबिक उसकी माँ राजकुमारी सरकारी स्कूल में रसोइया है। 4 दिन पहले उन्हें पेट मे दर्द हुई। गांव की आशावर्कर के कहने पर उन्होंने अपनी माँ को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।

सरोज के मुताबिक अस्पताल वालों ने बताया कि उनकी माँ को पथरी है, ऑपरेशन किया जाना है। अशावर्कर के कहने पर उसने माँ के ऑपरेशन के लिए 30 हजार रूपये जमा करा दिए। ऑपरेशन के बाद उनकी माँ की हालत बिगड़ गयी, तो अस्पताल प्रशासन में उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सरोज के मुताबिक उसकी माँ का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जब जांच की तो वो चौंक गए, बोले कि इनकी किडनी ही नही है, और हालात ज्यादा गम्भीर है। दो दिन इलाज के बाद गुरुवार को लखनऊ में उनकी मौत हो गयी।

परिवार ने अस्पताल पहुंच कर काटा हंगामा,

रसोईया राजकुमारी की मौत के बाद परिवार वालों ने शुक्रवार को प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर हंगामा काटा और मरीज की मौत का कारण अस्पताल को बताते हुए मुकदमा लिखे जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने अमृत मटका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, उधर शहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

लैब टेक्नीशियन चला रहा अस्पताल, खुद को बताता है सर्जन

सरोज कुमार के मुताबिक अस्पताल का संचालक लैब टेक्नीशियन का ही कोर्स किए हुए है, लेकिन वह लोगों ने खुद को सर्जन बताता है, और ऑपरेशन करता है इसी के इसी के चलते गलत ऑपरेशन होने से उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

Leave a Comment