लखीमपुर खीरी में सेहत महकमा लगातार सुर्खियों में है. एक हफ्ते में दो घटनाओं ने सेहत महकमे के हाल को उजागर किया है. पहली घटना में हाल ही में केंद्रीय मंत्री द्वारा उद्घघाटन किए गए डायलिसिस सेंटर में बगैर डॉक्टर के मरीज को डायलिसिस किया जा रहा था. जहां उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में सीएससी में कोविड-19 लगवाने गए युवक को कर्मचारी ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया अधिकारियों ने जाँच होने की बात कही.

लखीमपुर खीरी ( The_Up_Top_Voice)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलबेहड़ में कोविड टीकाकरण कराने गए युवक को लापरवाही में कुत्ते काटने से बचाव का टीका लगा दिया गया. अब सीएमओ ने जांच कर इस लापरवाही की वजह और दोषी को चिन्हित करने को कहा है.
दरअसल दो दिन पूर्व लखीमपुर जिले के श्रीनगर निवासी युवक शिवम जायसवाल कोविड-19 की दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र गया था, जहां पर मौजूद मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 के की जगह पर एंटी रेबीज टीका(कुत्ते का टीका) लगा दिया।
साथ ही पीड़ित का आरोप है कि उसने स्वास्थ्य केंद्र मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से इसकी शिकायत की तो वह अभद्रता पर आमादा हो गए।
पीड़ित ने थाना इंचार्ज, जिलाधिकारी खीरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है साथ ही दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है।





