जिस अधिकारी को करनी थी मजदूरों के उत्थान की बात, श्रमिक दिवस पर नशे में सड़क पर करती दिखीं हंगामा

महिला पुलिसकर्मी से उलझती दिखीं अधिकारी: वायरल vedio से फ़ोटो

लखनऊ/बहराइच ( The_Up_Top_Voice)। श्रमिक दिवस पर मजदूरों के उत्थान और उनकी समस्या पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन यूपी के बहराईच से एक तस्वीर ने दूसरी हकीकत बयां कर दी। इस फ़ोटो में दिख रहीं महिला कोई आम शख्सियत नही बल्कि बड़ी अधिकारी हैं, बताया जाता है ये सहायक लेबर कमिश्‍नर हैं, देवी पाटन मंडल की प्रभारी हैं। नाम रश्मि केसरवानी। बताते हैं कि विश्‍व श्रमिक दिवस का जश्‍न-उल्‍लास मनाने के लिए गोंडा जा रही अधिकारी नशे में इतना हो गईं कि उन्हें अपने रास्ते और खुद का होश नही रहा। लोगों ने मदद करने की कोशिश की, तो उनसे गसलि गलौज का आरोप लगा. सूचना पर जब पुलिस वाले पहुंचे तो उनको भी गलत बोलना शुरू कर दिया। काफी देर तक मेन रोड पर यह हंगामा चला.

बताते है कि उक्त महिला अधिकारी खुद ही ड्राइव करते हुए फैज़ाबाद रोड बाराबंकी होते हुए गोंडा का रास्‍ता पकड़ा। उसके बाद महादेवा धाम के आगे गनेशपुर की तरफ से गोंडा जाने के लिए चल दीं. अचानक ही सड़क का रास्ता गोंडा के बजाय बहराइच की डगर पकड़ ली, रास्ते में डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा दी. गाड़ी खराब होने पर वो सड़क पर ही हंगामा करने लगीं थी.

Leave a Comment