
लखीमपुर खीरी (The_UpTop_Voice) । यूपी के लखीमपुर जिले में पुलिस उस समय पसोपेश में पड़ गयी जब उसके पास भैंस पर हत्या किए जाने का मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तारी की तहरीर मिली। थाना नीमगांव के ग्राम कोटवा में भैंस ने एक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी मर गयी। बकरी मालिक उषा देवी पत्नी श्याम प्रकाश ग्राम कोटवा ने थाना नीमगांव में तहरीर दे दी। मांग की कि गांव के ही जवाहर की भैंस है। एफआईआर दर्ज कर भैंस की गिरफ्तारी हो। कई घण्टे पुलिस परेशान रही। महिला मान नही रही थी। लम्बी पंचायत के बाद भैंस मालिक ने आर्थिक योगदान दिया तब उक्त महिला राजी हुई। यह मामला चर्चा का विषय रहा।





