गुलरिया चीनी मिल को मिला नया यूनिट हेड, कार्य भार ग्रहण करते ही किसानों को दी बड़ी सौगात

गुलरिया चीनी मिल में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में ग्रुप की एक यूनिट के अधिकारी योगेश कुमार सिंह मैं कार्यभार ग्रहण कर लिया है. यूनिट हेड के रूप में कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले किसानों को सम्पूर्ण गन्ना खरीद का बकाया का भुगतान किया है.

योगेश कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक- गुलरिया चीनी मिल

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice)। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल यूनिट के रूप में योगेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, योगेश सिंह इससे पहले बलरामपुर ग्रुप की कई यूनिट के में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं, और पिछले दो दशक से बलरामपुर ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

  • कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले किसानों का किया भुगतान

मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले किसानों के गन्ना भुगतान भुगतान की समीक्षा की।उन्होंने सबसे पहले किसानों के बकाया एडवाइज जारी की, उन्होंने कहा कि चीनी मिल और किसान एक दूसरे के पूरक हैं, इसलिए किसानों के हित में चीनी मिल पूर्व की भांति कार्य करती रहेगी।

Leave a Comment