मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को हटाकर उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है जबकि नए डीजीपी की तैनाती होने तक एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार डीजीपी का कार्यभार देखेंगे. 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल की जुलाई 2021 में नियुक्ति डीजीपी के पद पर हुई थी.

लखनऊ-टीम डिजिटल(The_Up_Top_voice) । प्रदेश की ब्यूरोकेसी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तगड़ा झटका दिया है, यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटाकर डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेज दिया गया. परंपरा के हिसाब से एडीजे लॉ एंड आर्डर को चार्ज सौंप दिया गया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटाने का जो आदेश जारी किया है उसकी भाषा पढ़िए- ‘मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते DGP पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा जा रहा है’।





