E-KYC जरूरी, नही तो बन्द होगी P M किसान सम्मान निधि

लखीमपुर के जिलाधिकारी ने कहा है कि पीएम सम्मान निधि पाने वाले सभी किसान 30 मई तक कराएं ई-केवाईसी, अन्यथा किसान सम्मान निधि मिलना बंद हो सकती है।


लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice) । डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 30 मई तक प्रत्येक दशा में ई-केवाईसी कराना उप्र शासन ने अनिवार्य कर दिया।

पीएम किसान के लाभार्थी किसान ने नियत तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो आगामी जुलाई माह की किस्त का भुगतान रुक सकता है। अभी तक महज जनपद के 53 फ़ीसदी लाभार्थी कृषकों ने ई-केवाईसी कराई।उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर किसान स्वयं अथवा सीएससी पर जाकर निर्धारित शुल्क देकर करा सकता है। इस संबंध में 31 मई तक ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य कर दिया गया, ताकि भविष्य में मिलने वाली किस्त बाधित ना हो।

Leave a Comment