लखीमपुर: बांकेगंज के पास स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला गया

गोला नगर के चिल्ड्रन एकेडमी की बस बांकेगंज क्षेत्र में बच्चों को लेने गई थी, तभी अचानक बस पलट गई. स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने की खबर सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर आ गए. शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया, कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं.

गोला में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE)। जिले के गोला कस्बे में संचालित चिल्ड्रेन एकेडमी की स्कूल बस गुलाबनगर गांव के पास पलट गई. घटना के समय बस में 35 बच्चे सवार थे, बस पलटने से बच्चे उसी में फंस गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला. कुछ बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं. बच्चों के अभिभावक बस दुर्घटना की बात सुनकर मौके पर पहुंचे, और स्कूल प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई.

चिल्ड्रैन्स एकेडमी गोला की बच्चों से भरी बस थाना मैलानी के गांव गुलाबनगर के समीप अचानक पलट गई। गनीमत यह रही कि केवल दो चार बच्चों को मामूली चोटें आई, बस के आगे का शीशा तोड़कर छोटे बच्चों को बस से बाहर निकाला गया । यह खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व अभिभावक घटनास्थल पर पहुंच गए।घटना की स्थिति को देखते हुये आनन फानन मे कुकरा, संसारपुर व बांकेगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

  • आरोप- ड्राइवर को आ गई थी झपकी इसलिए हुआ हादसा

बांकेगंज रोड स्थित चिल्ड्रैन्स एकेडमी स्कूल गोला कि बस रोज की तरह आज भी क्षेत्र से स्कूली बच्चों को लेती हुई ग्राम गुलाब नगर जा रही थी, कि गुलाब नगर पहुंचने से पहले ही बस ड्राइवर सुशील कुमार को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर खेतों में जाकर पलट गई जिसमें नैतिक कक्षा दो अनमोल कक्षा 9 व अखंड कक्षा 5 के छात्रों को चोटें आई, शेष बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। तत्काल ही स्कूल प्रबंधक सतीश गुप्ता प्रधानाचार्य अजय कृष्णा आनंद भी मौके पर पहुंच गए जहां उन्हें अभिभावकों व ग्रामीणों का कोपभाजन होना पड़ा।

Leave a Comment