लखीमपुर खीरी में एक 8 साल की बच्ची की साथ हुई दरिंदगी की घटना के 10 दिन के बाद आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है. ऐसे में महिला सुरक्षा और अत्याचार की घटनाओं में इजाफा को लेकर लखीमपुर खीरी में समाजवादी महिला सभा ने क्रमिक अनशन शुरू किया है, पहले दिन अनशन पर बैठीं समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने पूछा, योगी सरकार में महिला अत्याचार करने वाले आरोपियों पर कब चलेगा बाबा का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice)। यूपी के लखीमपुर खीरी में 5 मई की रात फरधान थाना क्षेत्र की एक 8 साल की बालिका के साथ बलात्कार की घटना हुई थी, जिसमे आरोपी की पहचान तो हो चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। इसी के चलते समाजवादी महिला सभा ने तीन दिवसीय क्रमिक अनशन की शुरुआत आंबेडकर पार्क में की है। क्रमिक अनशन का नेतृत्व करते हुए महिला सभा की अध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने जारी बयान में कहा कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेईमानी है . समूचे प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न लगातार जारी है, महासचिव प्रख्याति खरे ने कहा हम इंतजार कर रहे है कि बाबा जी का बुलडोजर बलात्कारियों पर कब चलेगा. उपाध्यक्ष आरती सिंह जनवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाये बहुत परेशान हैं मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लें नगर अध्यक्ष फैसल खान ने कहा कि महिला सभा को सलाम करता हूँ,समाजवादी पार्टी का एक एक सिपाही इस लड़ाई को आर पार लड़ेगा। नगर उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि महिलाओं की योजनाओं को निकालने वाली भाजपा सरकार से मान की आरोपी को तत्काल जेल भेज जाएं अनशन में मुख्य रूप से जुबेदा ,सना, परवीन,कमरून, रजिया,नीलम शुक्ला,जूली, सुरेंद्र एडवोकेट,शेखावत, रेयान अंसारी, अनस खान,रामकुमार यादव,आदि लोग मौजूद रहे.





