लखीमपुर: मितौली में 75 साल बुजुर्ग की सोते समय गोली मारकर हत्या

लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार- शनिवार मध्य रात्रि को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुक्तक के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीनी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है. मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है.

लखीमपुर खीरी। (The_Up_Top_Voice)। लखीमपुर जिला के मितौली थाना क्षेत्र के पियरा जमुनहिया गांव में बाग में सो रहे एक बुजुर्ग की शुक्रवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण जमीन की रंजिश का बताया जा रहा है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई.
गांव पियरा जमुनहिया निवासी 73 वर्षीय शब्बीर गाजी शुक्रवार रात गांव के पास ही बाग में झोपड़ी में सो रहे थे। सुबह उनका पुत्र हयात जब बाग में गया तो पिता का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। शब्बीर की पीठ में गोली लगने के निशान थे। पिता का शव खून से लथपथ देख बेटे के होश उड़ गए और वह चीखने लगा। मौके पर काफी लोग जमा हो गए।

 जिस जमीन का विवाद बताया जा रहा है उस एक बीघा जमीन पर शब्बीर का कई दशकों से कब्जा बताया जा रहा है। एएसपी एके सिंह, सीओ अभय प्रताप मल्ल व थानाध्यक्ष सुनीत कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Comment