लखीमपुर खीरी: अब सिंगाही में ढाई साल की बच्ची से रेप, 60 साल का पड़ोसी गिरफ्तार

सिंगाही थाना में पड़ोसी के घर खेलने गई ढाई साल की बच्ची के साथ रेप किये जाने की घटना सामने आई है मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिए गया है।

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top;_voice). । लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के कस्बे में ढाई साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया है, आरोपी किमर 60साल के करीब है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार के दिन की है. जिसकी तहरीर पुलिस को रात के समय मिली. जानकारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.
सिंगाही कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली ढाई साल की बच्ची रोज पड़ोसी के घर खेलने चली जाती थी. शनिवार दोपहर भी बच्ची करीब एक बजे अपने साथियों के साथ आरोपी के घर रोजाना की तरह खेलने गई थी. बताया जा रहा है कि घर से जाने के थोड़ी देर बाद जब बच्ची वापस लौटी तो रोती बिलखती हुई आई. बच्ची की मां ने जब पूछा तो कुछ बता नहीं पाई. इसी ऊहापोह में दोपहर से शाम हो गई. बच्ची का रोना लगातार जारी रहा, तो परिजन परेशान हो गये. बच्ची की मां ने जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट देखे तो उनके होश उड़ गये. इस पर बच्ची की मां को अनहोनी की आशंका हो गई. इसके बाद उसने बच्ची के शरीर की जांच की. जिसमें बच्ची के गुप्तांग पर नाखून के निशान मिले. जिस समय बच्ची उसके घर खेलने गई थीइसके. उस समय आरोपी घर पर ही था, वो लकड़ी चीर रहा था. बाद मां ने पुलिस में दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment