BKU: बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर उनका संगठन हुआ दो फाड़

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने नया संगठन बनकर प्रदेश कमेटी भी घोषित कर दी है, जब कि बीकेयू की तरफ से राकेश टिकैत ने कहा कि ये सरकार के इशारे पर हुआ

लखनऊ (The_Up_Top_Voice)। भारतीय किसान यूनियन में अब दो गुट बन गए हैं, मूल संगठन से अलग होकर कई वरिष्ठ नेताओं ने नए संगठन का ऐलान कर दिया है। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोग भटक गए हैं, बाबा टिकैत ने जिस विचारधारा को लेकर किसान संगठन बनाया था , राकेश टिकैत और नरेश टिकैत उसके विपरीत जाकर राजनैतिक पार्टी को सपोर्ट करने की बात कह रहे थे। ऐसे में सन्गठन के लोगों ने नया संगठन भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) का गठन कर बाबा टिकैत के सिद्धांतों पर किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।

अराजनैतिक के नाम से नया संगठन राजेश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मलिक, अनिल तालान, हरनाम सिंह वर्मा, बिंदु कुमार, कुंवर परमार सिंह, नितिन सिरोही समेत तमाम नेता नए संगठन में शामिल हुए हैं. राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.

विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश टिकैत  की ओर से किए गए राजनैतिक बयानों की वजह से संगठन में दो फाड़ की बात कही जा रही है. भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राजनीति से कोई मतलब नहीं होगा. किसान हितों के लिए यह संगठन काम करेगा. नए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तलान ने नारे के स्वर में कहा, किसान तुम बढ़े चलो. किसान तुम बढ़े चलो.

राकेश टिकैत ने कहा कि पहले भी हमारे संगठन से कई सारे लोग बाहर जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश में ही भारतीय किसान यूनियन से टूटकर 8 से 10 संगठन बन चुके हैं. उन्होंने कहा, जिनकी आस्था नहीं है वह जाने को स्वतंत्र हैं

जब कि मुजफ्फरनगर में मौजूद राकेश टिकैत ने कहा कि वो सरकार के दबाव में थे, सरकार अपने मकसद में सफल हुई है, उनका संगठन किसी सरकार के दबाव ने नही आएगा। साथ ही 7 लोगों को भारतीय किसान यूनियन से निकाल भी दिया गया है।

संगठन की तरफ से जारी प्रेस नोट

Leave a Comment