योगी का हंटर- अवैध टैक्सी स्टैंड पर हुईं कार्यवाही

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में डीएम-एसपी को दी थी अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कारवाही के निर्देश

शहर में अभियान चलाकर पार्किंग व्यवस्था देखते एसडीएम, एडिशनल एसपी और एआरटीओ
  • शहर में चला अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ अभियान, एसडीएम,
  • एडिशनल एसपी और एआरटीओ ने बेतरतीब वाहनों पर की बड़ी कार्यवाही

लखनऊ/लखीमपुर (the_up_top_voice)। सीएम योगी के अवैध पार्किंग और टैक्सी स्टैंड पर कार्यवाही के आदेश के बाद प्रदेश भर में एक अभियान चलाकर तमाम वाहन सीज हुए और चालान किये गए। लखीमपुर खीरी में ऐसे ही एक टैक्सी स्टैंड पर प्रशासन ने अभियान चलाया।

खीरी में गुरुवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने शहर में पैदल भ्रमण कर आमजन के आवागमन में सुगमता के मद्देनजर अवैध पार्किंग स्थलों व बेतरतीब वाहनों को न केवल चिन्हित किया बल्कि बड़े पैमाने पर कार्यवाही की। अफसरों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अवैध पार्किंग स्थलों को फल एवं सब्जी का ठेले वालों के लिए चिन्हित किया, इससे जहां एक और लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। वही ठेला वाले छोटे सब्जी एवं फल विक्रेताओं व्यवस्थित तरीके से आजीविका चलाने में मदद मिलेंगी। अफसरों ने सड़कों पर बेतरतीब खड़े 30 वाहन पकड़े, जिन्हें पुलिस लाइन में खड़ा कराया। परिवहन विभाग के अफसरों ने एआरटीओ के नेतृत्व में अभिलेखों की जांच शुरू कर दी, जांच के उपरांत कार्यवाही की जा रही है। बताते चलें कि इस अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
अभियान : 24 वाहन सीज, सात का हुआ चालान*
एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने बताया कि अभियान के दौरान कब्जे में लिए गए 24 वाहनों के प्रपत्र एवं दस्तावेज ना दिखाए जाने की दशा में उन्हें सीज कर दिया गया। वहीं सात वाहनों का चालान की कार्यवाही की गई।

Leave a Comment