27 माह बाद जेल से छूटे आज़म खान, शिवपाल यादव और अब्दुल्ला आज़म ने किया रिसीव

रामपुर विधायक और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की शुक्रवार की सुबह आजादी लेकर आई. 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान को समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने जेल से रिसीव किया, और साथ-साथ रवाना हुए.

सीतापुर (The_Up_Top_Voice)। उत्तर प्रदेश के सियासी हल्कों में शुक्रवार की एक बड़ी खबर आई. 27 महीने से जेल में बंद आजम खान सीतापुर की जिला कारागार से सुबह रिहा हुए. आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने एक ट्वीट कर जानकारी दी, साथ ही यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे विधायक शिवपाल सिंह यादव और अब्दुल्ला आज़म खान पहले से ही जेल गेट पर मौजूद थे, उन्होंने आजम खान को रिसीव किया. माना जा रहा है कि आजम खान को लेकर शिवपाल सिंह और अब्दुल्ला रामपुर के लिए रवाना हो गए. उधर रामपुर में आज़म खान के समर्थकों और परिवार में इस समय जश्न का माहौल है, लोग स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ऐसे में ट्वीट किया है, और आजम खान की रिहाई को लोकतंत्र की जीत बताया है.

पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंचे आज़म खान

आजम खान जेल से छूटने के बाद सीतापुर के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंचे, वहां पर समर्थकों का तांता लग गया. आजम खान के साथ शिवपाल यादव और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खां और अदीब भी रहे. बता दें आजम खान की रिहाई को लेकर लगभग कल रात ही तैयारियां हो गई थी. रात को ही सीतापुर जेल के बाहर काफी तादाद में पुलिस सतर्कता बढ़ गई थी और कई पत्रकार भी मौके पर पहुंच गए थे. शुक्रवार को सुबह आजम खान जेल से बाहर आए और सीतापुर में कुछ पार्टी नेताओं से मिलने के बाद रामपुर के लिए रवाना हो हुए।

अखिलेश यादव का ट्वीट,’ झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नही

https://twitter.com/shivpalsinghyad/status/1527437857090338817?s=20&t=bpFkkFlY6OxB9Y5jpfs0FA

Leave a Comment