‘भगवंत’ ने रखा ‘आप’ का मान, कमीशनखोरी में अपने स्वास्थ्य मन्त्री को बर्खास्त कर कराया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले से पंजाब से वादा किया था, कि भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब देंगे, उस कौल का मुख्यमंत्री ‘भगवंत’ ने ‘मान’ रख लिया. पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को सरकारी टेंडर में 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप में तुरंत बर्खास्त किया. यही नही सिंगला को गिरफ्तार भी करा दिया।

पंजाब टीम डिजिटल (The_Up_Top_Voice)। पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बर्खास्त कर दिया. खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया और प्रदेश को जानकारी देते हुए कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री डॉ विजय सिंगला हर सरकारी काम और टेंडर के लिए 1 प्रतिशत रिश्वत की मांग करते हैं, इस कारण उन्हें कैबिनेट से मन्त्री पद से बर्खास्त किया जा रहा है. बताते है कि विजय सिंगला की शिकायत जब सीएम को मिली तो उन्होंने जांच एजेंसी के अलावा खुद भी जांच की थी,अफसरों से पूछताछ के अलवा खुद सिंगला से पूछा. बताते हैं कि सिंगला ने सीएम के सामने इस बात को स्वीकार किया, कि उन्होंने कमीशन की मांग की थी, उसी के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

खुद स्वास्थ्य मंत्री रहते अफसरों को चेताया था कि विभाग में जीरो टॉलरेंस पर काम होगा.. और खुद ही कर बैठे गुनाह,

बताते है कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए डॉ विजय सिंगला ने दो माह पहले पंजाब को यकीन दिलाया था कि सेहत महकमे में जीरो टॉलरेंस पर काम होगा, साथ ही अफसरों को भी बड़ा सन्देश दिया था कि आप की सरकार अपने वादे पर खरी उतरेगी,लेकिन दो माह में ही खुद मन्त्री सिंगला ने रिकॉर्ड बना दिया. उन्हें कमीशनखोरी में मन्त्री पद गवाना पड़ा.

बर्खास्त होते ही दर्ज हुआ केस, 3 दिन की पुलिस रिमांड मिली

डॉ विजय सिंगला को जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट से बर्खास्त किया, उधर एंटी करप्शन विंग ने सिंगला और उनके ओएसडी रहे प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पंजाब पुलिस ने विजय सिंगला और प्रदीप कुमार को मोहाली कोर्ट में पेश किया, बाद में कोर्टने पुलिस की अर्जी पर दोनों की 3 दिन की रिमांड पुलिस को दे दी. उधर बर्खास्त किये गए विजय सिंगला ने कहा कि ये उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है.

Leave a Comment