
पंजाब – टीम डिजिटल (THE_UP_TOP_VOICE) । पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब के डीजीपी वीके भावरा का बड़ा बयान सामने आया है. डीजीपी ने कहा कि गायक मूसेवाला की सुरक्षा हटाई नही गयी थी, कम की गई थी. उन्होंने कहा कि पहले मूसेवाला की सुरक्षा में 4 जवान और बुलेट प्रूफ गाड़ी थी, सरकार ने वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी कम करने के निर्णय में के तहत दो जवान हटाये थे.
दरअसल एक दिन पहले पंजाब सरकार ने वीआईपी ड्यूटी में लगे सुरक्षा में कमी की थी , जिस कारण सिंगर और पंजाब काँग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटी थी, इसी को आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए ट्वीट भी किया था, इस ट्वीट में सिंगर मूसेवाला का नाम भी शामिल था.

विपक्ष अब भगवन्त मान सरकार पर हमलावर है, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से लेकर श्रीनिवास, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा ने भगवन्त सरकार को दोषी ठहराया है.
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1530933242857390081?t=9TFIfFo2Pdasx6Nv2Oi-RA&s=19






