लखीमपुर : भीरा थाना क्षेत्र में लगातार एक माह में चोरी की हुई छह वारदात, बिजुआ पुलिस चौकी के ही 4 बड़े मामले

पांच घरों और एक सरकारी स्कूल समेत 6 घटना 24 दिनों में हुई, पुलिस कर रही स्टाफ की कमी की शिकायत

बिजुआ पुलिस चौकी इलाके के रुद्रपुर में आदर्श मिश्रा के घर अलमारी का टूटा ताला

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE) । लखीमपुर खीरी के बिजुआ पुलिस चौकी इलाके में रविवार की रात चोरों ने दो घरों में घुसकर करीब 9 लाख का के गहने और नगदी पर कर दी. चोरी की ये वारदात दो गांव में हुईं हैं, जिनकी दूरी 1 किमी के आस पास है. भीरा थाना क्षेत्र में पिछले 24 दिनों में चोरी की 6 वारदातें हो चुकी हैं जिनमें 4 बड़ी वारदातें पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र में हुई हैं, पुलिस अभी तक किसी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है.

घटना 1 – भीरा थाना के बिजुआ पुलिस चौकी इलाके के रुद्रपुर गांव में आदर्श मिश्रा का घर गांव की बाहर है, अवधेश कुमार मिश्रा के बेटे की शादी 8 मई को हुई है, घर पर नई बहू का दहेज और जेवर एक कमरे में अलमारी में रखे थे. पास के दूसरे कमरे में बेटा सो रहा था. रात करीब ढाई बजे बिजली जाने पर राहुल जब कमरे से बाहर आने के लिए अपना कमरा खोला तो कमरा का दरवाजा बाहर से बन्द था, राहुल ने घर के बाहर सो रहे पिता अवधेश को आवाज दी, पिता घर मे आये तो कमरे से राहुल को बाहर निकाला. साथ ही घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, जिस कमरे में बहू का दहेज रखा था उस कमरे समेत पास के अन्य कमरे का ताला टूटा था. और अलमारी, बेड उलझे पड़े थे. घर के तीन लोहे के सन्दूक गायब थे, जो तलाश करने पर पास के बाग में पड़े मिले.

घटना 2 – रविवार की रात को ही रुद्रपुर से एक किमी दूर गांव जंगलीनाथ में भी चोरों ने गांव के बाहर बने घर जितेंद्र पाल सिंह के घर घुसे चोरो ने कमरे में रखे सन्दूक को उठा ले गए, और लोहे की अलमारी में लाकर खोल कर करीब 5 लाख के जेवर और रुपए भी ले गए. सन्दूक घर से कुछ दूरी पर बन रहे एक घर के पीछे पड़े हुए मिल गए, लेकिन सन्दूक में रखा उनकी बहन का जेवर पार कर दिया.

इससे पहले 5 / 6 मई की मध्य रात्रि को गुलरिया निवासी सलीम खान और अब्दुल मतीन के घर भी चोरों ने करीब 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, मामले में पुलिस तेजी से लगी है, लेकिन बावजूद चोरो में पुलिस का खौफ नही दिख रहा. वहीं बीते सप्ताह भीरा कस्बे में और इटकुटी प्राइमरी स्कूल में भी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था। भानपुर प्राइमरी स्कूल में चोरो के सीसीटीवी फुटेज और चोरी में प्रयुक्त वैन भी दिखाई दी थी.

Leave a Comment